Randeep Hooda: 47 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, 37 साल की लिन लैशराम को बनाया दुल्हन!

Randeep Hoodaऔर उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। यह जोड़ा आज मैतेई रीति-रिवाज से शादी कर रहा है। विवाह स्थल से रणदीप और लिन की पहली झलक सामने आ गई है।

रणदीप हुडा और लिन लैशराम की 29 नवंबर यानी आज शादी है। अभिनेता दूल्हा बनकर पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में सजकर विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। शादी समारोह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लिन एक खूबसूरत मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार नजर आ रही हैं।

पारंपरिक अंदाज में दिखा कपल

बता देंं कि रणदीप हुडा और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम अपनी शादी के लिए इंफाल में हैं। यह जोड़ा आज मैतेई रीति-रिवाज से शादी कर रहा है। विवाह स्थल से रणदीप की पहली झलक सामने आ गई है। सफेद रंग की ड्रेस पहने अभिनेता एक आदर्श मणिपुरी दूल्हे के रूप में दिखे। तस्वीरों और वीडियो में वे  अपने परिवार और रिश्तेदारों से घिरे नजर आए। शादी समारोह के एक अन्य वीडियो और तस्वीरों में लिन को पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हुए देखा जा सकता है। 

मणिपुरी पोशाक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

एक मणिपुरी दूल्हे के पारंपरिक पहनावे में एक सफेद सूती धोती या लपेटा हुआ पैंट, एक कुर्ता और एक पगड़ी (स्थानीय रूप से कोकीट के रूप में जाना जाता है) शामिल है। कई दूल्हों की तरह, रणदीप को सादे सफेद शॉल में देखा गया। वहीं लिन की बात करें तो है, अभिनेत्री पोटलोई या पोलोई नाम की पोशाक पहनी थी, जो मोटे कपड़े और कठोर बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट है। इसे अक्सर साटन और मखमली कपड़े से सजाया जाता है और गहनों और चमक से अलंकृत किया जाता है।वर्क फ्रंट की बात करें तो लिन को ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और और’जाने जान’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वहीं, रणदीप भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनेता जल्द ही वीर सावरकर की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं।

Leave a comment