Sbi Clerk Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी,डाउनलोड ऐसे करे

Sbi Clerk Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Sbi Clerk Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने क्लर्क 2023 भर्ती के प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 8,283 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SBI Clerk परीक्षा तिथियां

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 05, 06, 11 और 12 जनवरी 2024 को किया जाना है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के दिन लेकर जाना होगा।

SBI Clerk Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Leave a comment