Today RBI News: कम होगी EMI या फिर बढ़ेगा ब्याज, RBI गवर्नर थोड़ी देर में करेंगे ऐलान

Today RBI News: आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा बैंक की नई मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। आरबीआई अप्रैल से अक्टूबर तक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। अभी तक आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे आने बाकी हैं। आर्थिक सेहत में सुधार के संकेतों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीआई ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।

महंगे ईएमआई से राहत मिलेगी या महंगाई का झटका लगेगा, इसका खुलासा बस थोड़ी देर में हो जाएगा। सुबह 10 बजे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास इस पर फैसला सुनाएंगे। मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के नतीजों का ऐलान आज होने वाला है। ऐसे में सबकी निगाहें रेपो रेट पर होगी। केंद्रीय बैंक नीतिगत दर रेपो रेट को यथावत रखती है या फिर उसमें बदलाव होगा। आपको बता दें कि पिछले चार बार से आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बनाए रखा है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इस बार आरबीआई उन्हें महंगे लोन से थोड़ी राहत दे सकता है। रेपो रेट में कटौती करेगा। हालांकि जानकारों की माने तो आरबीआई रेपो रेट को एक बार फिर से बिना किसी बदलाव के 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रख सकता है।

RBI Monetary Policy राहत या फिर झटका

आरबीआई ने अप्रैल से लेकर अक्टूबर के बीच ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जीडीपी के आंकड़ें भी शानदार है। मुद्रास्फीति में नरमी है। देश की आर्थिक सेहत में सुधार हो रहा है, जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार आरबीआई ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं कर सकता है। हाल ही एसबीआई ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए है। रिजर्व बैंक ने बीते चार मौद्रिक नीति समीक्षाओं में रेपो रेट को जस का तस रखा है। अंतिम बार फरवरी में इसमें बदलाव करते हुए इसे बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया था। माना जा रहा है कि इकोनॉमी में सुधार को देखते हुए आरबीआई रेपो रेट को इसी दर पर बनाए रख सकता है। हालांकि महंगाई अभी भी आरबीआई के लिए चिंता बनी हुई है। ग्लोबल इकोनॉमिक लेवल पर जो अस्थिरता बनी हुई है उसपर आरबीआई का फोकस है।

जानकारों की माने तो फिलहाल आरबीआई ब्याज दरों में इजाफा नहीं करेगी, हालांकि वो अपने रुख में थोड़ा बदलाव कर सकती है, यानी आने वाले दिनों में बदलाव हो सकते हैं। वहं आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नकीजों पर शेयर बाजार की भी नजर होगी। निवेशकों की निगाह ब्याज दरों पर होगी।

Leave a comment